यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2023
आप सभी व्यक्ति जानते होंगे कि राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष राशन कार्ड लिस्ट जारी की जाती है जिसमें नए राशन कार्ड धारकों के नाम जोड़े जाते हैं एवं जो राशन कार्ड के लिए पात्रता नहीं रखते उन व्यक्तियों के राशन कार्ड लिस्ट से नाम हटा दिए जाते हैं यदि आप यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2023 में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई जानकारी को पढ़कर अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं।
फ्री राशन कार्ड योजना
राज्य सरकार द्वारा जनवरी 2023 से राशन कार्ड धारकों को फ्री में राशन प्रदान किया जा रहा है इस योजना का लाभ वही व्यक्ति ले सकते हैं जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं एवं जिनके पास राशन कार्ड बना हुआ है। इस योजना के तहत राज्य सरकार राशन कार्ड धारकों को महीने में दो बार राशन प्रदान कर रही है।
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट 2023 कैसे देखें
यदि आप भी उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट 2023 में अपना नाम ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके आप अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं।
आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट 2023 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर आपको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम पात्रता सूची पर जाना होगा
जैसे ही आप राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम पात्र सूची पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
आपको उसमें अपना जिले का नाम सेलेक्ट कर लेना है।
जिला सेलेक्ट करने के बाद आपके सामने आपके जिले के सभी ब्लॉक या टाउन के नाम आ जाएंगे आपको उनमें से अपने ब्लॉक या टाउन का नाम सेलेक्ट करना है।
ब्लॉक सेलेक्ट करने के बाद आपके सामने आपकी ब्लाक के सभी पंचायतों के नाम आ जाएंगे आपको उनमें से अपनी पंचायत के नाम वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है जैसे यहां पर उस पर क्लिक करेंगे आपके सामने आपकी पंचायत के सभी राशन कार्ड धारकों के नाम आ जाएंगे।
आपको उनमें से अपना नाम या राशन कार्ड संख्या चेक कर लेना है उसके बाद आप के राशन कार्ड का सभी विवरण खुलकर आ जाएगा।
उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं
राशन कार्ड दो प्रकार के होते हैं
1 APL राशन कार्ड
2 BPL राशन कार्ड
एपीएल राशन कार्ड – एपीएल राशन कार्ड उन व्यक्तियों के लिए है जो गरीबी रेखा से कुछ ऊपर होते हैं एवं एपीएल राशन कार्ड के माध्यम से प्रतिमाह एक व्यक्ति को 3 किलो गेहूं 2 किलो चावल प्रदान किए जाते हैं।
बीपीएल – बीपीएल राशन कार्ड उन व्यक्तियों के लिए है जो गरीबी रेखा से नीचे होते हैं एवं जिनकी आय प्रतिवर्ष एक लाख से कम होती है वह अपना बीपीएल कार्ड बनवा सकते हैं इस कार्ड के माध्यम से एक व्यक्ति को प्रतिमाह 3 किलो गेहूं 2 किलो चावल के साथ सरसों का तेल, दाल व चीनी प्रदान की जाती है।
UP Ration Card List 2023 Highlight
आधिकारिक वेबसाइट | Click here |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
उद्देश्य | गरीब व्यक्ति को राशन प्रदान करना |
लिस्ट | 2023 |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के मूल निवासी |