यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन कैसे देखें

यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन कैसे देखें? | UP Ganna Parchi Calendar

UP Ganna Parchi Calendar 2022 :– उत्तर प्रदेश राज्य में कृषि बड़े पैमाने पर की जाती हैं। यही कारण है कि कृषि को उत्तर प्रदेश की अर्थव्यस्वथा का सबसे बड़ा आधार माना जाता हैं। जब हम यूपी में कृषि की बात करते है तो यहाँ गन्ना फसल सबसे ज्यादा की जाती हैं। एक गणना के अनुसार वर्तमान समय मे लगभग 50 लाख किसान गन्ने की खेती से जुड़े हुए हैं।

लेकिन गन्ना किसानों के लिए गन्ना फसल काटने पर गन्ना पर्ची प्राप्त करने में अभी तक काफी पेशानियों का सामना करना पड़ता था। जिस अब विभाग ने दूर कर दिया हैं। मतलब की अब किसानों की समस्याओं को समझते हुए विभाग के द्वारा गन्ना पर्ची को ऑनलाइन पोर्टल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया हैं।

अब अगर आप यूपी किसान है और गन्ना पर्ची को ऑनलाइन देखना चाहते है, तो हमारा आज का आर्टिकल आपके लिए बेहद उपयोगी होने वाला हैं। क्योंकि आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में Ganna Parchi Online Calendar कैसे चेक करें? इसके बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं –

यूपी गन्ना पर्ची क्या है? | What is UP Sugarcane Slip

यूपी गन्ना पर्ची यह एक प्रकार का काग़जत होता हैं। जिसमें किसी किसान के गन्ने की जानकारी उपलब्ध होती हैं। इस पर्ची के आधार पर ही किसान के गन्ने की तौल की जाती हैं। किसानों को उनकी गन्ने का सही मूल्य मिल सके इसलिए Ganna Parchi Calendar के आधार पर किसानों के गन्ने की तौल की जाती हैं।

हालांकि अभी तक किसानों को गन्ना पर्ची पाने के लिए संबंधित कार्यालय में जाना पड़ता था। जिसमे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब सरकार के द्वारा विभाग की पोर्टल वेबसाइट पर गन्ने की पर्ची को अपलोड कर दिया गया हैं। ताकि किसान इस डिजिटल इंडिया में घर बैठे ऑनलाइन गन्ना पर्ची कैलेंडर चेक कर सकें।

आर्टिकल का नामयूपी गन्ना पर्ची ऑनलाइन
राज्यउत्तर प्रदेश
लाभार्थीकिसान
गन्ना पर्ची चेक करने का तरीकाऑनलाइन
विभागचीनी उधोग और गन्ना विकास विभाग
वेबसाइटhttps://caneup.in/Default.aspx

Ganna Parchi Online Calendar 2022

उत्तर प्रदेश राज्य चीनी उधोगो में सबसे आगे है, इसका कारण है कि यूपी में गन्ना खेती किसानों के द्वारा सबसे अधिक की जाती हैं। क्योंकि यूपी में गन्ने की खेती सबसे अधिक की जाती है इसलिए प्रदेश सरकार किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गन्ने की तौल आदि में लगातार पारदर्शिता लाने पर काम कर रही हैं।

जैसे कि चीनी उधोग और गन्ना विकास विभाग के द्वारा एक पोर्टल लांच किया गया हैं। जिस पर विजिट करके किसान घर बैठे गन्ने से संबंधित जानकारी जैसे गन्ना भुगतान, गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन देख सकते हैं। हालांकि अभी तक किसानों के लिए गन्ने से सबंधित जानकरी प्राप्त करने के लिए विभाग में जाना पड़ता था। लेकिन अब आप घर बैठे मोबाइल पर UP Ganna Parchi Calendar 2022 देख सकते हैं।

यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर 2022 के लाभ

यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर caneup.in पोर्टल के क्या – क्या लाभ हैं या इसकी क्या – क्या विशेषताएँ हैं। इसकी पूरी जानकारी आप नींचे जान सकते हैं।

  • caneup.in portal पर किसान घर बैठे गन्ना पर्ची, गन्ना बिल भुगतान का पूरा विवरण देख सकते हैं।
  • इस पोर्टल के शुरू होने से किसानों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
  • सरकारी विभाग किसानों को बार – बार चक्कर नही लगाने होंगे।
  • caneup.in portal से यूपी के 48 लाख किसानों को जोड़ने की निर्णय लिया गया हैं।
  • किसान को उनके गन्ने की फसल का सही भुगतान मिलेगा।
  • किसानों को धोखाधड़ी से छुटकारा मिलेगा।
  • caneup.in portal वेबसाइट के App को भी play store से डाउनलोड किया जा सकता हैं।

यूपी में गन्ने का मूल्य

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी गन्ना किसानों का विशेष ध्यान रखते हुए 2022 में गन्ने का मूल्य 325 रुपये प्रति क्वांटल में 25 रुपये की बढ़ोतरी करके 350 रुपये प्रति क्वांटल कर दिया हैं। इससे किसानों की आय में सीधे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। किसानों के हित मे सरकार के द्वारा लिया गया यह निर्णय काफ़ी महत्वकांक्षी निर्णय हैं। इससे किसानों में गन्ना खेती करने का जुनून बढेगा और उत्तर प्रदेश चीनी उधोग में आगे बढ़ेगा।

यूपी गन्ना पर्ची ऑनलाइन कैसे देखें? | How to check UP sugarcane slip online

यूपी गन्ना पर्ची ऑनलाइन देखना काफी आसान हैं। आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप की मदद से गन्ना पर्ची देख सकते हैं। बाकी नींचे स्टेप बाय स्टेप गन्ना पर्ची कैसे देख सकते हैं। इसके बारे में बताया हैं। सो अगर आप भी गन्ने की पर्ची को ऑनलाइन देखना चाहते है तो नींचे स्टेप को फॉलो करें –

किसान भाई अपने आकड़े देखने के लिए नीचे क्लिक करे –

यूपी गन्ना पर्ची ऑनलाइन कैसे देखें

वेबसाइट के होमपेज पर आपको “किसान भाई अपने आकड़े देखने के लिए नीचे क्लिक करे का ऑप्शन मिलेगा। उसके ऊपर क्लिक करें। जैसा की आप फोटो में देख सकते हैं.

कैप्चा कोड भरें –

यूपी गन्ना पर्ची ऑनलाइन कैसे देखें

जैसी ही आप किसान भाई अपने आकड़े देखने के लिए नीचे क्लिक करे के नीचे आकड़े देखें के ऑप्शन पर क्लिक करें। बैसे ही आपके सामने एक पेज मिलेगा। यहाँ पर आपको कैप्चा कोड भरना है और View के बटन पर क्लिंक करना हैं।

डिटेल भरें –

यूपी गन्ना पर्ची ऑनलाइन कैसे देखें

अब आपके सामने एक पेज मिलेगा यहाँ पर आपको अपना जिला, फैक्ट्री नाम, गॉव और Select Grower  आदि को सेलेक्ट करना हैं

गन्ना पर्ची कैलेंडर देखें –

गॉव, फैक्ट्री, जिला आदि का चुनाव करते ही अब आपके सामने आपके गन्ने पर्ची कैलेंडर की पूरी जानकारी निकलकर आ जायेगी।

यूपी गन्ना किसान भाइयों हेतु टोल फ्री नम्बर

जैसा की हमने आपको बताया है, कि उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर किसानों के द्वारा गन्ने की खेती की जाती हैं। ऐसे में किसानों के लिए किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए प्रदेश सरकार निरन्तर कार्य कर रही हैं। जैसे कि उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ना किसान भाइयों हेतु टोल फ्री नम्बर 1800-121-3203 भी जारी किया हैं।

जिन किसानों के लिए गन्ना खेती से जुड़ी किसी तरह कोई जानकारी प्राप्त करनी हो या फिर किसी तरह की समस्या का समाधान पाना हो तो वह टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

Realated UP Sugarcane Slip FAQ

caneup.in क्या है?

caneup.in पोर्टल चीनी उधोग और गन्ना विकास विभाग के द्वारा लांच किया गया एक वेब पोर्टल हैं। जहां किसान गन्ने से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

caneup.in portal पर क्या – क्या देख सकते हैं?

caneup.in portal पर उत्तर किसान अपनी गन्ना पर्ची, गन्ना बिल भुगतान आदि देख सकते हैं।

अगर आप गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन देखना चाहते है तो caneup.in portal वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके बारे में ऊपर भी स्टेप बाय स्टेप बताया गया हैं।

यूपी गन्ने का प्रति क्वांटल मूल्य कितना हैं?

यूपी में 2022 में गन्ने का मूल्य प्रदेश सरकार के द्वारा 350 रुपये प्रति क्वांटल निर्धारित किया गया हैं।

संक्षेप में

उत्तर प्रदेश राज्य के किसानो के लिए प्रदेश सरकार एक से एक बडी योजनाओँ का संचालन कर रही है। जिनका सीधा लाभ किसानों को दिया जा रहा हैं। जब हम यूपी में किसानों की बात करते है, तो गन्ना किसानों का नाम जरूर आता है। क्योंकि यहां किसानों के द्वारा बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती जाती हैं।

अब गन्ना किसानों के लिए गन्ना भुगतान, गन्ना पर्ची आदि से संबंधित किसी तरह की परेशानी न हो इसलिये एक पोर्टल की शुरुआत की हैं। जहां पर किसान गन्ना भुगतान, गन्ना पर्ची कैलेंडर से जुड़ी पूरी जानाकरी देख सकते हैं। जैसे कि आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन कैसे देखें? | UP Ganna Parchi Calendar के बारे में जानकारी दे चुके हैं।

आशा करता हूँ कि दी गयी जानकारी किसानों के लिए उपयोगी साबित हुई होगी। बाकी अगर आपको गन्ना या यूपी सरकारी योजनाओँ से जुड़ी अन्य कोई जानकारी चाहिए। तो हमसें कमेंट करके कमेंट करके पूछ सकते हैं।

अपने दोस्तों को भी शेयर करे

Leave a Comment