CTET February 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने निकल कर आई है , लंबे समय से शिक्षक बने की राह में जुटे छात्र-छात्राओं के लिए अब फरवरी 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन का प्रक्रिया जल्द ही सीटेट की वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी। सेंट्रल बोर्ड का सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से सीटेट की अप्लाई डेट से पहले ही परीक्षा की डेट जारी कर दी गई है परीक्षा 8 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी , अभ्यर्थी फरवरी 2026 सीटेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म कहां से और कैसे भरेंगे ? इसकी जानकारी आगे आर्टिकल में दी गई है।
सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE CTET) सीटेट का आधिकारिक नोटिफिकेशन सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी करेगा हालांकि उससे पहले अभ्यर्थी को सीटेट की पात्रता , एप्लीकेशन फीस और ऑनलाइन अप्लाई करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस आगे आर्टिकल में दिया गया है अभ्यर्थी कृपया ध्यान से पढ़ें।
सीटेट 2026 पेपर 1 और पेपर 2 के लिए होगा रजिस्ट्रेशन
सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा के लिए जल्दी एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होगा , जिसमें पेपर 1 और पेपर 2 के लिए अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर पाएंगे।
| पेपर | योग्यता |
|---|---|
| पेपर-1 | कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए योग्य |
| पेपर-2 | कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए योग्य |
CTET पास को कहां मिलती है नौकरी का अवसर ?
सीटीईटी पास उम्मीदवार देशभर के निम्न स्कूलों में सरकारी शिक्षक बनने का मौका मिलता है।
- केंद्रीय विद्यालय (KVS)
- नवोदय विद्यालय (NVS)
- आर्मी स्कूल (Army Public Schools)
- जैसे सरकारी स्कूलों में शिक्षक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- Private School, जहां पर सीटेट की अनिवार्यता है।
CTET Eligibility Criteria : सीटेट के लिए कौन-कौन लोग कर पाएंगे आवेदन
सेंट्रल बोर्ड का सेकेंडरी एजुकेशन सीटेट परीक्षा के लिए कौन-कौन लोग अप्लाई कर पाएंगे पेपर 1 के लिए क्या पात्रता है? और पेपर 2 के लिए क्या पात्रता है? इसकी जानकारी नीचे देख सकते हैं।
| पेपर | कक्षा | संक्षेप में योग्यता (कोई एक) |
|---|---|---|
| पेपर-1 | 1 से 5 तक | 50% अंकों के साथ 12वीं पास + दो वर्षीय D.El.Ed/4 वर्षीय B.El.Ed/दो वर्षीय डिप्लोमा (स्पेशल एजुकेशन) |
| पेपर-2 | 6 से 8 तक | ग्रेजुएशन + D.El.Ed या 50% मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन + B.Ed/4 वर्षीय B.El.Ed/B.A.Ed/B.Sc.Ed/B.Ed (स्पेशल एजुकेशन) |
यहां जाने कैसे-कैसे होगा आवेदन ?
सीटेट फरवरी 2025 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म सीटेट की वेबसाइट पर भरे जाएंगे।
- सबसे पहले सीटेट की वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- अब लेटेस्ट न्यूज़ में CTET Desember 2025 न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो जाएगा।
- सबसे पहले यूजरनेम और पासवर्ड बनाएं या पहले से है तो लॉगिन करें।
- Login करने के बाद पूरा एप्लीकेशन फॉर्म भरे।
- एप्लीकेशन फॉर्म शुरू करने के बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें।
Application Fees
| वर्ग (Category) | केवल 1 पेपर के लिए फीस | दोनों पेपर (पेपर 1 और 2) के लिए फीस |
|---|---|---|
| सामान्य/ओबीसी (General/OBC) | 1000 रुपये | 1200 रुपये |
| एससी/एसटी/दिव्यांग (SC/ST/PwD) | 500 रुपये | 600 रुपये |
