Bihar Board Exam Dummy Admit Card 2026: BSEB बोर्ड 10वीं-12वीं का डम्मी एडमिट कार्ड जारी,

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड BSEB ने मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के बोर्ड एग्जाम 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए डम्मी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सभी छात्र और स्कूल प्रशासन तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट  पर जाकर अपना डम्मी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। 

BSEB के बोर्ड एग्जाम 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए उनका डम्मी एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर आज, यानी 21 नवंबर, 2025 जारी कर दिया गया है। छात्र अपने एडमिट कार्ड में मौजूद जानकारियों को अच्छे से चेक करें। यदि, आपको एडमिट कार्ड में कोई गलती नजर आ रही है, तो उसे 27 नवंबर, 2025 तक सुधार करने की सलाह दी जाती है। बोर्ड की ओर से ट्वीट कर एडमिट कार्ड की जानकारी दी गई है।

डमी एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड 

बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं का डमी एडमिट कार्ड छात्र खुद ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स। 

1. डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर पर जाएं।

2. होमपेज पर “Annual Examination 2026 Dummy Admit Card” के लिंक पर क्लिक करें।

3. डाउनलोड लिंक पर क्लिक करने के बाद, आपको कुछ आवश्यक डिटेल्स फिल करनी होंगी।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर 
  • जन्म तिथि

4. डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

आवश्यक क्रेडेंशियल या स्टूडेंट डिटेल्स फिल करने के बाद ‘Download’ पर क्लिक करें।

5. आपका डमी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा। 

6. इसे डाउनलोड करके दी हुई सभी जानकारी को अच्छे से चेक कर लें।

डम्मी एडमिट कार्ड में सुधार की लास्ट डेट 

डम्मी एडमिट कार्ड इसलिए जारी किया जाता है, ताकि छात्र उसे चेक करके जानकारियों में मौजूद गलतियों को सही करवा सकें। आइए जानते है डम्मी एडमिट कार्ड में सुधार कब तक कर सकते हैं।

इवेंट डेट 
डम्मी एडमिट कार्ड जारी21 नवंबर 2025
डम्मी एडमिट कार्ड में सुधार की लास्ट डेट 27 नवंबर 2025 तक 
फाइनल एडमिट कार्ड जारी जनवरी 2026 का पहला हफ्ता 
अपने दोस्तों को भेजे

Leave a comment