आरआरबी ग्रुप डी और सी के लगभग 3 लाख पद खाली, देखें नोटिफिकेशन और आवेदन तिथि – RRB Group D Group C Recruitment

RRB Group D Group C Recruitment 2023 : रेलवे ग्रुप डी और ग्रुप सी भर्ती का इंतजार कर रहे उमीदवारों के लिए बहुत ही बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। दरशल काफी लंबे वक्त से रेलवे भर्ती बोर्ड यानी आरआरबी (RRB) ने नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। लेकिन अब खबर आ रही है की, आरआरबी जल्द ही लगभग 3 लाख पदों पर बम्पर भर्तियाँ निकालने जा रहा है। ये भर्तियाँ अलग-अलग क्षेत्र के लिए निकाली जाएंगी। जिस संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी इस लेख में दी जा रही है।

आखरी बार आरआरबी ने 2019 में निकाली थी बम्पर भर्ती

अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए बता दें, आरआरबी ने आखरी बार 2019 में बम्पर भर्तियाँ निकाली थी। लेकिन अब मंत्रालय की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई है जिस के मुताबिक देशभर में 298973 पद खाली पाए गाएं। जिन पर जल्द से जल्द योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जानी है। बतातें चले ये खबर राज्यसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है।

कब निकाली जाएगी आरआरबी ग्रुप डी और सी के लिए भर्तियाँ

सूत्रों अनुसार मिली जानकारी के तहत रेल मंत्रालय द्वारा सभी 21 आरआरबी क्षेत्रों के लिए रिक्त पड़े पदों की जानकारी मांगी है। इसलिए इस बात की पूरी संभावना है कि आयोग इसी साल 1 से 2 लाख पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। हो सकता है ये संख्या 3 लाख भी पहुँच जाए। बता दें, ये भर्ती ग्रुप डी और ग्रुप सी पदों के लिए निकाली जाएगी। हालांकि इस बात की अब तक जानकारी नहीं मिली है कि, विभाग 2023 में किस महीने में इस भर्ती प्रिक्रिया के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। यदि भविष्य में हमें इस संबंध मे कोई भी अपडेट मिलती है तो, इसकी जानकारी आपको तुरंत दी जाएगी। इसलिए हमारे टेलिग्राम ग्रुप को जॉइन करना न भूलें।

छात्र चलाएंगे सोशल मीडिया पर अभियान

अन्य राज्यों की तुलना में बिहार के अभ्यर्थियों की रेलवे विभाग में अधिक दिलचस्पी रहती है। इसलिए बिहार के युवा लगभग आरआरबी के सभी 21 क्षेत्रों के लिए आवेदन करते है। इसलिए बिहार के युवाओं ने सोशल मीडिया पर रेलवे में नई भर्ती निकालने के लिए एक अभियान चलाने की घोषणा की है। यह भर्ती अभियान 20 फरवरी 2023 विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चलाया जाएगा। बता दें इससे पहले भी बिहार के छात्रों ने आरआरबी ग्रुप डी और एनटीपीसी परीक्षा बदलाव के लिए आंदोलन चलाया था। जिस के बाद आयोग को संशोधन करने का निर्णय लेना पड़ा था और वर्तमान में इस के लिए भर्ती प्रिक्रिया जारी है।Categories

अपने दोस्तों को भी शेयर करे

Leave a Comment